यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अजय सोलानी रिपोर्ट ✍️
28सितम्बर 2025 हरिद्वार –रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 80,81,82,83,84 हरीलोक वार्ड 60 के कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि यह मन की बात, कार्यक्रम केवल अपनी बात कहने के लिए नहीं है, बल्कि इस देश के लोगों से जुड़ने का एक प्रयास भी है। आज एपिसोड के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित किया।
अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूँ कि आप मुझे और मेरे साथियों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मार कर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। भगत सिंह जी लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में मनाए जा रहे नवरात्रि के अवसर का भी उल्लेख किया और भारतीय सेना के दो अधिकारियों के बारे में बताया।
नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं। हम नारी-शक्ति का उत्सव मनाते हैं। व्यापार से लेकर खेल तक और शिक्षा से लेकर विज्ञान तक आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए ।
देश की बेटियाँ हर जगह अपना परचम लहरा रहीं है। आज वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है। अगर मैं आपसे ये सवाल करूं, क्या आप समंदर में लगातार 8 महीने रह सकते हैं! क्या आप समंदर में पतवार वाली नाव यानि हवा के वेग से आगे बढ़ने वाली नाव से 50 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं, और वो भी तब, जब, समंदर में मौसम कभी भी बिगड़ जाता है! ऐसा करने से पहले आप हजार बार सोचेंगे, लेकिन भारतीय नौसेना की दो बहादुर अधिकारियों ने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने दिखाया है कि साहस और दृढ़ संकल्प होता क्या है। आज मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को इन दो जांबाज़ अधिकारियों से मिलवाना चाहता हूँ। एक हैं Lieutenant commander दिलना और दूसरी हैं Lieutenant commander रूपा। ये दोनों officers हमारे साथ phone line पर जुड़ी हुई हैं।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री देवेश वर्मा,संदीप शर्मा,मण्डल उपाध्य्क्ष धीरेन्द्र प्रधान, कैप्टेन विपिन जोशी. अजय सोलानी, जय किशन शर्मा, सतेंद्र यादव, प्रमोद धीमान, और बूथ के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
![]()
