यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️

25 फरवरी 2026 हरिद्वार ÷ नगर के लोकप्रिय कवि, काव्य छंद व्याकरण के जानकार तथा परिक्रमा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के सचिव श्री शशि रंजन ‘समदर्शी’ के गीतिका संग्रह ‘नवल विभा’ का विमोचन समारोह कल 26 फरवरी (गुरुवार) भेल के सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल माधव सभागार में अपराह्न तीन बजे से आयोजित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक, परिक्रमा साहित्यिक एवं मंच के मीडिया प्रभारी, चेतना पथ के सम्पादक, कवि एवं साहित्यकार श्री अरुण कुमार पाठक ने बताया है कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० शिव शंकर जायसवाल (पूर्व प्राचार्य एस०एम०जे०एन० पी०जी कालेज) तथा विशिष्ट अतिथि
डाॅ० नागेन्द्र प्रसाद राय (महाप्रबंधक, भेल, हरिद्वार), मनोज मानव (छंद विशेषज्ञ, बागपत, उ०प्र०) तथा लोकेन्द्र दत्त अंथवाल, (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि पं० ज्वाला प्रसाद शांडिल्य ‘दिव्य’ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ० नरेश मोहन करेंगे।
उन्होंने कार्यक्रम के बारे में आगे बताया कि, “पुस्तक नवल विभा के विमोचन के उपरान्त एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें नगर की लगभग सभी साहित्यिक संस्थाओं से आमंत्रित किये गये दिग्गज एवं युवा कवि कविता पाठ प्रस्तुत करेंगे।
‌‌‌‌‌‌            ०००००

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News