यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
05 अप्रैल 2026 हरिद्वार ÷÷आज सरस्वती शिशु मंदिरस्कूल मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026
के अंतर्गत मण्डल बहादराबाद में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र सेवा के मूल मंत्रों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह महाभियान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन की कार्यशैली को प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
‘ एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए
हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान, संदीप गोयल, हीरा सिंह बिस्ट, संजीव चौधरी, आशु चौधरी, विपिन शर्मा, चेतन चौहान, देवेश वर्मा, कमल प्रधान, चित्रा शर्मा, धीरेन्दर कुमार, अमित कौशिक, राजीव चौहान, विनीत चौहान, नगेंदर राणा, और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।
![]()
