रुड़की। पुलिस ने खेलपुर गांव के समीप संपर्क मार्ग से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। गुरुवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस खानपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के समीप पहुंची, वहां पर एक युवक बाइक पर संदिग्ध घूम रहा था। पुलिस ने उसे रोककर घुमने का कारण पूछा तो वह खेतों के रास्ते से भागने लगा। पुलिस ने बाइक के साथ उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है।
![]()
