रुड़की। सुनहेटी में खेत में काम कर रहे व्यक्ति से मारपीट की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गणेशपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम सुनहेटी में है। वह अपनी जमीन जोतने के लिए गुरुवार को वहां गया था। जब वह अपनी जमीन जोत रहा था, उसी समय सुनहेटी के ही अंकित, नितिन तथा कुलबीर हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को एकत्र होते देख आरोपी चले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
![]()
