रुड़की। कस्बे के गागलहेड़ी तिराहे के समीप एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब छह लाख का नुकसान बताया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गुरुवार रात भगवानपुर के गागलहेड़ी तिराहे स्थित पिज्जा की दुकान में आग की लपटें निकलने लगी। कुछ ही देर में आग ज्यादा फैल गई और लपटें तेज हो गईं। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
![]()
