देहरादून। घंटाघर स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को वर्चुअली जुड़कर संबोधित किया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत डाक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
![]()
