यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो

जनपथ हरिद्वार ~आज पांडेवाला ज्वालापुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र भेल रानीपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल जी, एवं अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस, भीम आर्मी के नेताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
सम्मेलन के विधानसभा क्षेत्र के भेल रानीपुर के सभी बूथ अध्यक्ष, मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य, मंडलों के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, ओ.बी.सी. मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यों सहित पूरी समिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, भाजपा व मोर्चों के जिला व प्रदेश के सदस्य एवं पदाधिकारी, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका, निवर्तमान पार्षद एवं
सभासद, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं निदेशक, गन्ना समिति के अध्यक्ष एवं निदेशक, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक, विधानसभा की कोर कमेटी, विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
![]()
