यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️

11मई 2025 हरिद्वार — स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा शहीद जगदीश वत्स पार्क (निकट पुल जटवाड़ा) ज्वालापुर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा अन्य अनेक गणमान्य नागरिकों के भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए, भावपूर्ण श्रद्धांजलि और अर्पित की तथा निर्दोष पर्यटकों और शहीदों व नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा मे बोलते हुए समिति के अध्यक्ष श्री देशबन्धु ने बताया कि, “ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया एक साहसी सैन्य अभियान है। इसका उद्देश्य सीमापार आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब देना है। इसमें हमारे कई वीर सैनिकों और निर्दोष नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुतियाँ दी हैं। कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को नमन करता है।” सुशील कुमार शर्मा कहा कि “पहलगाम नरसंहार के दोषियों तथा उनके आकाओं को जड़ से समाप्त करने के लिए, जिस प्रकार भारत सरकार ने ऑपरेशन चलाया है, उससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाक ने भले यद्धविराम का उलंघन किया जो, लेकिन, हमें किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार और सेना इसका जवाब देने में सक्षम है।”


स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, “हमें अपने देश की जांबाज सेना पर पूर्ण भरोसा है और उसे हमारा पूरा समर्थन है। जिस तरह भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखा रही है, उसके लिए पूरा देश उनके साथ है। विश्वास है कि हमारी सेना आतंकवाद को समाप्त करके ही अपना लक्ष्य पूरा करेगी। चेतन पथ संपादक अरुण कुमार पाठक ने चेताया कि, “ऐसे समय में आम नागरिकों को भी असामाजिक, देश-विरोधी और नापाक इरादे वाले अनजान लोगों से दिन-रात सावधान रहने की जरूरत है।”
इस अवसर पर अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलोत, वीरेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव, डा. वेद प्रकाश आर्य, देशराज सिंह, सुशील कुमार शर्मा, संजय कुमार चौबे, कमल छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह वर्मा, परमेश चौधरी, जोगिंद्र सिंह तनेजा, शिवेंद्र गहलोत, अंशुल गहलोत, श्रेयश आदि‌ ने भी अपने विचार रखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News