ª

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

 

हरिद्वार सेंट्रो कार से एक जिन्दा गौवंश बरामद,एक अभियुक्त आया गिरफ्त में

रात्रि को दौराने चैकिंग सूचना मिली की बहादराबाद रोड पर एक सेंट्रो कार में कुछ व्यक्ति एक जिंदा गाय ले जा रहे हैं, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बहादराबाद रोड पर घेराबंदी की गई,दौराने घेराबंदी उपरोक्त कार को रोकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त कार नहीं रुकी तथा इब्राहिमपुर की ओर तेज गति से निकल गई, इब्राहिमपुर गांव में जाकर एक घेर में रोकी गयी।

पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ी का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर में गाड़ी को घेर लिया।

गाड़ी से एक व्यक्ति भाग निकला तथा एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा घेर घोट कर मौके पर ही पकड लिया गया, कार की चैकिंग की गई तो कार के अंदर से एक जिंदा गाय बरामद हुई। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर पशु कुरुरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त नवाब पुत्री यासीन निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार। अभियुक्त के कब्जे से एक जिंदा गाय व एक सेंट्रो कार बरामद हुई।

FacebookTwitterEmailWhatsAppShare

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News