यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

देवेश वर्मा रिपोर्ट ✍️

09 नवंबर 2025 हरिद्वार –उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे रोशनाबाद स्टेडियम मे मिनी एवं सब जूनियर बालक बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाशाली नन्हे खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए, उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग संयम व अनुशासन का खेल है लगातार अभ्यास करने से जीवन में ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है उन्होंने बच्चों के अनुशासन उत्साह,और खेल भावना की सराहना की।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि संरक्षक हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन,पूर्व लोकपाल एव सदस्य- बाल कल्याण समिति न्यायापीठ हरिद्वार सुनीता चौधरी ने कहा बालिकाओं को इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए ताकि वह आत्मरक्षा की दिशा में आगे बढ़ सके वर्तमान समय बहुत चुनौती पूर्ण है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निश्चय ही उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और पहचान ऊर्जा प्रदान करेगे।
इस अवसर पर हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विशाल गर्ग,बॉक्सिंग कोच एव बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला सचिव नवीन चौहान, लोकपाल एव सह सचिव हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन राकेश चौधरी, युवा कवि दिव्यांश दुष्यंत, बॉक्सिंग के खिलाड़ी एव कोच उपस्थित थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News