यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

लव शर्मा रिपोर्ट ✍️

15 मई 2025-–भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 17 मई 2025 को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के निमित्त प्रदेश मंत्री व हरिद्वार जिला संगठन प्रभारी आदित्य चौहान ने जिला पंचायत सदस्यो एवं नगर निगम पार्षदों के साथ बैठक कर योजना बनाई।
उन्होंने कहा कि देश के नेतृत्व एवं देश की सेना पर हमें गर्व है।
भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक व साहसी कार्यवाही को हम नमन करते हैं।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हम सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने वीर सैनीको के प्रति सम्मान व्यक्त कर मनोबल बढ़ाने का काम करना चाहिए।


जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आगामी 17 मई को माया देवी मंदिर पार्किंग स्थल से प्रारंभ होकर हर की पौड़ी तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें हरिद्वार के सम्मानित नागरिक प्रतिभाग करें और अपने देश के वीर सैनीको का सम्मान बढ़ाने का काम करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, अरविंद कुमार, अंकित कश्यप, सरदार संजय सिंह, विजय चौहान नगर निगम पार्षद निशा नौडियाल, ममता नेगी ,मोनिका सैनी, आशी भारद्वाज,अनुज कुमार, नागेंद्र राणा, यादराम वालिया, आशुतोष चक्रपाणि, हितेश चौधरी, मनोज परालिया, सुनील कुमार पांडे, योगेंद्र सैनी, अनु मेहता, हरविंदर, मुकुल पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News