यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक ✍️

16.08.2025 हरिद्वार-जिला प्रशासन द्वारा हरिद्वार तहसील में उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के समिति के साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारीजन को सम्मानित भी किया गया।


ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के उपरां उप जिला अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि, “देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके कारण आज देश आजाद होने पर, आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें आज स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के साथ पर अत्यन्त गर्व है।
इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार द्वारा जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के बाद भारत माता के जयकारों से समूचा परिसर गूंज उठा। यहाँ उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों को भारत भूषण विद्यालंकार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, “आज के इस दिन की चाहत में ही हमारे पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों ने अपने प्राणों व परिवारों की परवाह किये बिना ही, अंग्रेजी सरकार के द्वारा दी गईं अनेकानेक यातनाओं को हँसते मुस्कुराते हुए झेला था और स्वप्न संजोया था कि भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराकर ऐसे खुशहाल भारत की संरचना करेंगे, जिसमें हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी हमारे कर्तृत्व से प्रेरित होकर, देशभक्ति के स्वर्णिम इतिहास की संरचना करेंगी।”
संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम ने देश आजाद होने से सम्बन्धित जानकारी दी तथा कोषाध्यक्ष आदित्य गहलोत ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों का आभार व्यक्त किया।
‌‌‌‌ इस अवसर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित कैलाश वैष्णव, डा. वेद प्रकाश आर्य, वीरेन्द्र गहलोत, शिवेंद्र गहलोत, शीश राम, चंद्र प्रकाश मगन, सुरेन्द्र छाबड़ा, अरविंद कौशिक, राजवीर सिंह चौहान, अरुण कुमार पाठक, परमेश चौधरी, मंजु लता भारती, रिचा, मनीष, ब्रिजेश कुमार शर्मा, आकाश दीप, विकास दीप, मनीषा, डा. मीनाक्षी, नरेंद्र कुमार वर्मा, अशोक दिवाकर सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News