यश हरिद्वार न्यूज ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️
दिनांक: 6 अप्रैल, 2025
हरिद्वार। श्रीराम नवमी के अवसर पर बीएचईएल उपनगरी के सैक्टर-5-बी में स्थित श्रीशिव-हनुमान मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीरामचरितमानस से भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्म के प्रसंग के सामुहिक पाठ का आयोजन किया गया। इस पाठ के उपरान्त एक यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित रामभक्तों ने बड़े भाव से अपनी-अपनी आहूतियाँ डाली। यह सभी कार्यक्रम पं. लाखी राम गोंदियाल जी के पौरोहित्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अरुण कुमार पाठक ने जानकारी दी कि विगत जून, 2000 से सेक्टर 5-बी में स्थानीय निवासियों द्वारा आरम्भ किया गया शनिवासरीय सुन्दरकाँड का साप्ताहिक पारायण आज भी निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि आगामी जून में इस कार्यक्रम के साप्ताहिक आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवस्र पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना है।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिरंजन चौधरी ‘समदर्शी’, प्रेम शंकर शर्मा ‘प्रेमी’, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, छोटे लाल, निशांत, विभा चौधरी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, शोभा पाठक, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
००००००
![]()
