देहरादून। मसूरी में यमुना पेयजल पंपिंग योजना का सफल परीक्षण होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्र सरकार, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। रावत ने कहा कि मसूरी को अब वर्ष 2052 तक पानी की कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शीघ्र ही मसूरी की जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।

नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्थानों को पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि यह पानी देहरादून जाएगा, जो कि सरासर गलत है। क्योंकि योजना में साफ लिखा गया है कि यह पानी केवल मसूरी नगर पालिका क्षेत्र को दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी शीघ्र इस योजना में शामिल इंजीनियरों और अधिकारियों को सम्मानित करेगी। इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, नरेद्र मेलवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, सतीश ढौंडियाल, सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अभिलाष, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News