रुद्रपुर। वार्ड नंबर-23 आदर्श कॉलोनी घास मंडी निवासी वीके शर्मा की पुत्री अंशिका शर्मा ने तीन पदक जीतकर रुद्रपुर का नाम रोशन किया है। अंशिका के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शॉल ओढ़ाकर छात्रा को सम्मानित किया। बीते दिनों मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित नेशनल गेम्स जूजित्सु प्रतियोगिता में अंशिका ने दो रजत पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। जीत के बाद गुरुवार को अंशिका रुद्रपुर अपने घर पहुंची। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, पूर्व पार्षद गौरव खुराना, कमल राणा, विनोद कुमार शर्मा, मुस्कान शर्मा, आकांक्षा शर्मा, मोंटी खेड़ा, आदित्य आर्य, रोहित, दीपक, विक्रम सिंह, बंटी कोली आदि मौजूद रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News