अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों ने दिव्यांग फुटबाल खिलाड़ी से मुलाकात की। इस दौरान फेडरेशन की ओर से उन्हें बैसाखी भेंट की गई। फेडरेशन के जिला संरक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह मेहरा फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे है। लेकिन एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। उनके पैरों और कमर में चोट आई जिस कारण वे दिव्यांग हो गए।
उन्होंने कहा की फेडरेशन की ओर से अधिक से अधिक लोगों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जून से सदस्यता अभियान को भी तेज किया जाएगा। यहां यूकेडी जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, नितिन, प्रकाश सिंह मेहरा, धर्मेंद्र राणा, हेमंत सिंह बिष्ट, संतोष नेगी, दीप चंद्र कांडपाल, गोकुल बिष्ट, सुनील सिंह बिष्ट, दीपक आर्या आदि मौजूद रहे।
![]()
