रुड़की। लक्सर की युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाला। मना करने पर उसे और उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई। युवती ने हिंजाम कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। नगरीय क्षेत्र की युवती के घर के पास सस्ते गल्ले के राशन की दुकान है। दुकान पर मखियाली गांव का युवक काम करता था। आरोप है कि युवक ने युवती को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बना लिए। बाद में युवक उसे सुल्तानपुर में अपने परिचित के घर ले गया और दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद वह युवती को कलियर भी ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करके साथ शादी करने का दबाव डाला तो युवती ने मना कर दिया। इस पर युवक ने युवती और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News