रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड 24 में गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए छबील लगाकर शर्बत बांटा गया। इस दौरान भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि छबील लगाने का उद्देश्य लोगों को गर्मी से राहत दिलाना और मान्यता के अनुसार वर्षा के देव इंद्र को प्रसन्न करना होता है। छबील के दौरान शर्बत और चने का प्रसाद वितरित किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अनिल पाल, अमलेश कोली, रोहित कोली, ललित गोयल, बंटी कोली, राजेंद्र कोली, अमित, हरीश, आदित्य पाल, रामपाल कोली, भीमसेन कोली, छत्रपाल कोली, विजय कोली, विनोद कोली, संजय कोली, अशोक कोली, रवि कोली, राजकुमार कोली, निरपत कोली आदि मौजूद रहे।
![]()
