यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
15दिसम्बर 2025 हरिद्वार —हरिलोक काफ़ी समय से छतीग्रस्त सराय बाईपास की रोड को रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा मरम्मत कराई जा रही है। वार्ड 60 हरिलोक के भाजपा कार्यकर्ता संदीप शर्मा, धीरेंद्र प्रधान अग्रवाल राजन मेहता और पवन चौहान जी, सीटू चौधरी अजय सोलानी, डॉ बी आर धनगढ़ और स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

बता दे की हरिलोक वार्ड 60 के नागरिकों के और आने जाने वाले राहगीरों को सडक पर वहां लेजाना बड़ा मुश्किल हो रहा था, सडक के साइड मे दुकाने, गाडीओं के सर्विस सेंटर से इस्तेमाल किया हुआ पानी सड़को पर इकट्ठा होने के कारण वाहनों के आवागवन से सड़कों में गड्ढे हो गए थे और गड्ढे इतने बड़े हो गए थे कि उनमें गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा था इसे देखते हुए विधायक श्री आदेश चौहान जी ने सिचाई विभाग को सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए और जल्दी ही सड़क का निर्माण करने के भी प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्दी ही सड़क की मरम्मत करके ठीक कर दिया जाएगा।
क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
