यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️

*ग्रंथ शोभायात्रा से श्रीमद्भागवत भक्ति महायज्ञ*

13 दिसंबर 2025 हरिद्वार –शास्त्रोक्त कलश पूजन के उपरान्त‌अध्यात्म चेतना संघ (रजि०) हरिद्वार द्वारा गंग नहर, जटवाड़ा पुल (ज्वालापुर) गोविन्द घाट तक बैंड-बाजों के साथ‌ निकाली गयी भव्य ग्रंथ शोभा यात्रा के साथ ही संस्था द्वारा आयोजित किये जा रहे नौ दिवसीय विराट गीता महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत भक्ति महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया।
इस दिव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के 108 यजमानों के अलावा अन्य सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएँ गंगाजल से भरे कलश लेकर यात्रा में उपस्थित रहीं। यात्रा में सैकड़ों संतों, महापुरुषों, समाज सेवियों, जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से घनश्याम भवन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत किशन दास, महंत प्रेम नारायण दास जी, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरविंद शर्मा, अनेक शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन शिक्षाविद भारत भूषण शर्मा, नगर निगम पार्षद शिवम श्रोत्रिय, व्यापार संघ ज्वालापुर के अध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, भारतीय ब्रह्म सभा रुड़की के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक तथा कथा व्यास आचार्य करुणेश मिश्र के सान्निध्य में संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्यों में महामंत्री बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी वर्मा, योगाचार्य विशाल शर्मा, सरदार अशोक वशिष्ठ, रश्मि धीमान, कविता धीमान, रविन्द्र सिंघल आदि उपस्थित रहे।


अध्यात्म चेतना संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी ने इस जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री गणेश मिश्र द्वारा ज्वालापुर स्थित मोती महल मंडपम के सभागार में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण प्रतिदिन अपरण 2:00 बजे से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार दिनांक 21 दिसंबर को इसी सभागार में आयोजित होने वाले विराट गीता महोत्सव के अन्तर्गत विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाले एक महानुभाव को गीतारत्न तथा पाँच नगर विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु ‘हरिद्वार गौरव सम्मान’ से विभूषित किया जायेगा। साथ ही संस्था द्वारा पिछले माह आयोजित की गई श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा प्रोत्साहन पुरस्कारों से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News