यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

देवेश वर्मा रिपोर्ट ✍️

08 दिसंबर 2025 – सोमवार को चंडी चौक और बहादराबाद क्षेत्र में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा और ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अब तक 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न अभियोगों में बंद किया जा चुका है तथा 50 से अधिक बसों का चालान किया जा चुका है।

 

जांच के दौरान टीम ने बसों में

• ओवरलोडिंग,

• बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन,

• परमिट की वैधता,

• ड्राइविंग लाइसेंस एवं चालक से जुड़े दस्तावेज,

• फिटनेस व बीमा,

साथ ही यात्रियों की सूची (Passenger List) की भी जांच की। कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी इत्यादि मार्गों पर नियमों का पालन किए बिना संचालित होती मिलीं।

 

अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुरक्षा और बस संचालन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी सख़्ती के साथ जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News