यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

देवेश वर्मा रिपोर्ट ✍️
विद्यालय स्थापना पर्व पर दो दिवसीय आयोजन
हरिद्वार, 20 नवम्बर 2025 – “सा विद्या या विमुक्तये” सिद्धान्त का अनुपालन करते हुए विगत ढाई दशक से उत्कृष्ट शिक्षा का केन्द्र बना ‘शिवडेल स्कूल’ अपनी स्थापना का रजत जयन्ती वर्ष बड़ी धूमधाम से मना रहा है। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विद्यालय संस्थापक स्वामी शरद पुरी शरद पुरी जी महाराज ने बताया कि शिक्षा मानव को मानव बनाती है। यह ऐसी पवित्र ज्योत है जिसके आलोक में मनुष्य अपने भविष्य की राह प्रशस्त करता है । उन्होंने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षों से हरिद्वार के पूज्य संतों, शासन प्रशासन के माननीयजनों और अभिभावकों का भरपूर स्नेह तथा सहयोग शिवडेल स्कूल को मिलता रहा है। इसी यात्रा का रजत जयन्ती महोत्सव 21 और 22 नवम्बर 2025 को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस सन्दर्भ में विद्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 21 नवम्बर की सांस्कृतिक संध्या में नर्सरी से कक्षा 5 तथा 22 नवम्बर की सांस्कृतिक संध्या में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चे प्रस्तुतियां देंगे । कार्यक्रम में अनेक सम्माननीय पूज्य संत, उपस्थित रहेंगे।
![]()
