यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
14 नवंबर 2025 हरिद्वार –जापान के बालाकुंभ गुरु मुनि बने महामंडलेश्वर — संत समाज की उपस्थिति में हुआ सनातन वैदिक संस्कार
तीर्थ नगरी हरिद्वार आज फिर एक ऐतिहासिक अध्यात्मिक घटना का साक्षी बना। निरंजनी अखाड़े के प्रांगण में आज जगद्गुरु शंकराचार्य श्री राज राजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में जापान के बाला कुंभ गुरु मुनि जी का महामंडलेश्वर पत्ताभिषेक वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ। यह अनुष्ठान न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विश्व पटल पर सनातन धर्म की बढ़ती चेतना का जीवंत संदेश भी बनकर उभरा।
संत समाज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ वैदिक सन्यास संस्कार
समारोह का संचालन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के श्री महं
![]()
