यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
21अक्टूबर 2025
हरिद्वार— श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) का कोर्स प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं और कार्यरत पत्रकारों के लिए निःशुल्क रहेगा, जो पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।
श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाजसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। उनको अपनी खबरों में जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। पत्रकारों को देष भावना से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरों से समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षित पत्रकार ही पत्रकारिता की मूल भावना को जीवित रख सकते है। उन्होंने कहा कि वह 55 साल की आयु में पीएचडी कर सकते है तो पत्रकारिता करने वाले युवा भी डिग्री और डिप्लोमा लेकर खुद को योग्य बना सकते है।
महंत श्री रविंद्र पुरी जी महाराज की एक समाजसेवी और दानवीर है। वह समाज में धर्म के प्रचार—प्रसार के साथ शिक्षित समाज का निर्माण करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत की। नशा मुक्ति शिविर लगाकर युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय और संजय आर्य ने कहा कि आज मीडिया केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख साधन बन चुका है। अतः पत्रकारिता शिक्षा को बढ़ावा देना समय की मांग है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व आत्मीयता, संस्कृति और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रजनीकांत शुक्ल, सुनील दत्त पांडेय, संजय आर्य, अमित शर्मा, प्रमोद गिरि, मेहताब आलम, मनीष कुमार, राकेश वालिया, ज्ञान प्रकाश पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
FacebookTwitterWhatsAppGmail
![]()
