यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️

21 सितम्बर 2025 हरिद्वार–सत्या फाउंडेशन द्वारा पितृ अमावस्या के अवसर पर आज गोविंद घाट पर अन्नदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक पंवार के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्व प्रथम माँ गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजा-अर्चना किया, तत्पश्चात सैंकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन, बिस्कुट व मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश पाहवा ने कहा कि, “पूर्वजों से जुड़े बिना जीवन पूर्ण नहीं होता, उनकी सीख को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” संस्था संरक्षक अरुण कुमार पाठक ने कहा कि, “जो दूसरों के लिए जीना जानता है, वही जीवन का सच्चा अर्थ समझ सकता है।” अध्यक्ष दीपक पंवार ने समाजहित कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था की ब्रांड एम्बेसडर संगीता राणा, सह-संस्थापक सरिता पंवार, सचिव अंकित राठौर, उपाध्यक्ष घनश्याम साहनी, परमानंद पोपली, जितेंद्र मिश्रा, मुकेश राणा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News