रुड़की। अरिहन्त ग्रुप ऑफ कॉलेज में संस्थान के सचिव डॉ दीपक जैन और कोषाध्यक्ष शालू जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं को पेड़-पौधों की उपयोगिता बताकर उन्हें शपथ दिलाई। बताया कि पौधे लगाकर आजीवन पर्यावरण का संक्षरण करते रहेंगे। पूजा बिष्ट, तनुजा और मानसी आदि ने पर्यावरण के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को बताया। इस अवसर आदेश जैन, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. पवन कुमार, अजय कुमार, रामगोपाल कटारिया, टीना मलिक, श्रवण कुमार, निहारिका, निशा अंजुम, पंकज कुमार सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
![]()
