देहरादून। दून शहर की सड़कों, नालियों, सीवर लाइन के साथ ही बिजली लाइनों की अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन, नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। गोगी ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें खुदी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। सरकार सड़कें बनाने के बजाए गड्ढे भरने वाला ऐप लॉन्च कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन शुरू होनेवाला है और नालियां अब तक बनी नहीं हैं। जो बनी हैं उनकी सफाई नहीं हुई है।

आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हो दून शहर के साथ धोखा हो रहा है। कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि स्मार्ट सिटी के काम जल्द पूरे नहीं होने और शहर की समस्याएं हल नहीं की गईं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, विकास ठाकुर, अभिषेक तिवारी, मुनिक अहमद, पूनम कंडारी, राजेश पुंडीर, रोबिन त्यागी, लकी राणा, अमित भंडारी, सज्जाद अंसारी, मोहम्मद फारुक, अरुण बलूनी, हेमंत उप्रेती, रामबाबू, नरेश बंगवाल, सुभाष धीमान, रोहित शर्मा, अमनदीप सिंह, वीरेंद्र पंवार, शमीम मंसूरी, आदर्श, सलमान, संजय भारती, शुभम सैनी, मुकीम अहमद, आलोक मेहता, प्रेम सिंह, अंजू भारती मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News