देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया और वन विभाग मसूरी प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता में प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत ने प्लास्टिक प्रदूषण के मानव जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के प्रवक्ता संजीव सैनी ने किया। कार्यक्रम में मसूरी वन प्रभाग के एसडीओ उदय गौड़ ने वन विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के कार्यालय अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह, यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश नौटियाल, वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र सिंह राणा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें अजीत कैंतूरा, संजीव, आंचल पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया l इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति कठैत, मसूरी वन प्रभाग के रेंजर शिव प्रसाद गैरोला, बीएसआई के वैज्ञानिक डॉ मनीष कंडवाल, डॉ पुनीत कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ भावना जोशी, ओम जोशी आदि मौजूद थे।
![]()
