देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने बकाया हाउस टैक्स पर लग रहे ब्याज को माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। काफी समय तक दुकानें बंद रहने के कारण कारोबार नहीं हो पाया।
ऐसे में जो बकाया हाउस टैक्स पर जो बारह प्रतिशत ब्याज लग रहा है, उसे माफ किया जाए। बकाया टैक्स किश्तों में जमा करने की सुविधा दी जाए। व्यापारियों ने जीआईएस मैपिंग के कार्य को बंद करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष पंकज मैसोन, सुशील अग्रवाल, दिव्य सेठी, सुमित कोहली, शेखर फुलारा, हरीश वीरमानी, हेम रस्तोगी, जसपाल सिंह, अशोक अग्रवाल, ज्योति नरूला, संतोख सिंह, मनीष मोनी आदि मौजूद थे।
![]()
