यश हरिद्वार न्यूज ✍️ 

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️ 
30 मार्च, 2025
हरिद्वार। ‘सिद्धार्थी’ नव संवत्सर (हिन्हू नव वर्ष) के प्रथम दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर आज पर कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था ‘संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई की ओर से गोविंद घाट पर पतित पावनी माँ गंगा का स्नान, पूजन कर एवं सूर्य कि अर्ध्य देकर नव संवत्सर का बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को अक्षत व तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयीं।
‌‌ संस्था द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम अपने संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा एवं सेवा भारती के प्रांतीय संरक्षक महेश चंद्र काला के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इकाई अध्यक्ष करन सिंह सैनी द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया। प्रांतीय दृश्यकला संयोजक सुनील चौहान ने बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि, “सभी सनातनियों को अपने धर्म एवं संस्कारों से सदैव जुड़ा रहना चाहिए। इसके लिए संस्कार भारती जैसी संस्थायें समाज में अच्छा कार्य कर रही हैं। इसके लिए सभी को साधुवाद है।”

‌ कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री राकेश मालवीय, प्रांतीय संपर्क सह प्रमुख अमित गुप्ता, महानगर इकाई अध्यक्ष करन सिंह सैनी, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, इकाई मंत्री संतोष साहू, कोषाध्यक्ष कमल सैनी, सह-कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, नाट्य विद्या संयोजक नीता नय्यर और सह-संयोजिका मनीषा सिंह, प्रचार प्रभारी आशा साहनी, मीनाक्षी चावला, लक्ष्मी साहू, जनक सहगल, सतीष कुमार, विजय प्रताप राजपूत, अनिता राजपूत आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इकाई मंत्री संतोष कुमार साहू ने सभी का आभार एवं धन्यवाद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News