यश हरिद्वार न्यूज ✍️ 

लव शर्मा रिपोर्ट ✍️

प्रेस विज्ञप्ति -27-03-25
हरिद्वार बीजेपी कार्यालय में पूजन हवन के पश्चात उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अति वरिष्ठ नेताओं का अंग वस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अति वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख रूप से अशोक त्रिपाठी, राजकुमार अरोड़ा, कृष्ण कुमार शर्मा,डॉ रघुनंदन चौहान, मास्टर राजकुमार चौहान,महेंद्र सैनी, हुकम सिंह रावत, वीरेंद्र बोरी, हुकम सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह चौहान, करुणेश शर्मा, सतवीर त्यागी , डॉ अविनाश विरमानी, डॉ प्रेम सत्यवाल आदि को सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की रीति नीति के अनुसार संगठन हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए बिना रुके बिना थके लगातार प्रयासरत रहेंगे।
सभी साथी कार्यकर्ताओं से मैं आग्रह करता हूं कि नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें।
यज्ञ पूजन में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमरीश गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुशील चौहान आशु चौधरी विकास तिवारी लव शर्मा मोहित वर्मा नकली राम सैनी नेत्रपाल चौहान अनु कक्कड़ चित्र कुमार सैनी, प्रशांत शर्मा, रीता सैनी, नागेंद्र राणा, राजेश शर्मा अरविंद अग्रवाल, अमित राज, विक्रम सिंह चौहान, कैलाश भंडारी, हीरा सिंह भंडारी, वरुण वशिष्ठ, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, मन्नू रावत, डॉ अश्वनी चौहान, अनिल अरोड़ा, राजीव भट्ट, नीपेंद्र चौधरी, विक्रम भुल्लर, मनीष चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रधान, एजाज हसन, कामिनी सड़ाना, कमल जोशी,कमल प्रधान, विपिन शर्मा, अनुज सिंह, यादराम बलिया, परमिंदर गिल, हरविंदर सिंह, शुभम मंडोला, मनोज पारलिया, विदित शर्मा, सूर्यकांत शर्मा पंकज गोयल, अजय सोलंकी, संदीप मेहता आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News