रुड़की। विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं शिक्षण कल्याण समिति की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गुड़हल, चांदनी, चंपा, चमेली तथा बेलपत्र के पौधे लगाए गए। इस मौके पर महासचिव प्रभाकर पंत, पंडित केदार दत्त चमोली, अध्यक्षा शिल्पी सिंह, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार मलिक, केवि रुड़की कैंट के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट, योगी मंगलनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश महेश्वरी, केवि की उप प्राचार्य अंजू सिंह, मारवाड़ी कन्या इंटर कॉलेज की भारती अग्रवाल, एसएसडी पीसी इंटर कॉलेज की अर्चना चौहान, एनसीसी अधिकारी रामकुमार वर्मा, शिल्पी सिंह, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नायब सूबेदार केडी पंत और संस्था की संरक्षिका स्वर्ण लता मिश्रा को विशेष सम्मान दिया गया।
![]()
