हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया।

सभी का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देने के साथ ही अन्य लोगों को भी पेड़-पौधे लगाने के लिये प्रेरित करें। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता आरपी जखमोला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूनेश पैन्यूली, प्रमोद गंगाड़ी, उदय बीर सिंह बर्तवाल आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News