यश हरिद्वार न्यूज

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️ 

09.01.2025 हरिद्वार   नगर निगम चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अनदेखी से रुष्ट भाजपा ओबीसी मोर्चे की एक बैठक खन्ना नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका वाइस चेयरमैन रहे जयध्वज सैनी के आवास पर आयोजित की गई जिसमें पदाधिकारीयों ने नगर निगम चुनाव में एवं चुनाव संचालन समिति में भाजपा ओबीसी मोर्चे की अनदेखी का मामला उठाया तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

ओबीसी मोर्चा  की  जिला कार्यकारिणी मंडल मोर्चे एवं बूथ अध्यक्ष ने  हरिद्वार नगर निकाय के चुनाव में ही भारी अनदेखी पर चिंता जताई । उन्होंने कहा कि अगर संघटन द्वारा ओबीसी समाज को इसी तरह नजर अंदाज किया जाएगा तो भविष्व में ओबीसी समाज का अस्तित्व की रक्षा करना कठिन हो जाएगा । ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में क्या रणनीति होनी चाहिए इसके के लिए सभी से सुझाव मांगे गए ।

बैठक में ओबीसी समाज के वरिष्ठ एवं कनिष्क कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News