यह हरिद्वार न्यूज

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️ 

8 जनवरी, 2025  हरिद्वार। राष्ट्रीय युवा दिवस के मद्देनज़र इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया का हरिद्वार चैप्टर कल (गुरुवार) श्री जगदीश लाल पाहवा जी के कार्यालय, रायल प्लाजा, रानीपुर मोड, सायं 4.00 बजे से ‘स्वामी विवेकानंद-एक व्यक्तित्व एक कृतित्व’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगा, जिसमें नगर के अनेक प्रबुद्धजन प्रतिभाग करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के हरिद्वार चैप्टर के सचिव श्री अरुण कुमार पाठक ने बताया कि इसी अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया जायेगा, जिसके लिये देहरादून की राज्य इकाई के पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
-अरुण कुमार पाठक
सचिव, इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया, हरिद्वार चैप्टर, हरिद्वार।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News