हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मस्थल मामले में कांग्रेस विधायकों के खिलाफ डीएम दफ्तर में नारेबाजी की। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने विधायकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय में कांग्रेस विधायकों के हंगामा करने के बाद विरोध शुरू हो गया है। भाजपाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर के समय पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। डीएम दफ्तर के अंदर भी भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार सरकारी भूमि से अतिक्रमण को सख्ती से हटाए जाने के निर्देश हैं, उसी क्रम में सड़कों से धर्मस्थलों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। लेकिन कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देना चाह रहे है। वोट बैंक की राजनीति के कारण यह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं उन पर मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किए जाए। ज्ञापन देने वालों में सन्नी राणा, गौरव सावंत, राजकुमार अग्रवाल, अनिल, तुषार आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News