हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर वार्ड नंबर 2 में मुख्य मार्ग की दो सड़कों, बी ब्लॉक में सड़क निर्माण, जे-25 के सामने नाली निर्माण तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर आदि कार्यों को शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री रविकांत गुप्ता, सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान, सुमन शर्मा व अशोक मेहता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, राकेश राणा, विवेक चौधरी, सोनू सैनी, विरेन्द्र बोरी, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।
![]()
