रुड़की। बीते दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। पिता ही अपने मासूम पुत्र के साथ क्रूरता कर रहा था। वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अजय सिंह ने धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में बच्चे के साथ मारपीट और पानी में डुबोने जैसी हरकतें कर रहा आरोपी बच्चे का पिता है। आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक दिया था। पत्नी ने उसके खिलाफ थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद में तीन तलाक, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो प्रकरण में आरोपी के खिलाफ थाना कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News