रुड़की। गंगा दशहरा के अवसर पर रुड़की के लक्ष्मीनारायण घाट पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गंगा माता में दुग्ध अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि मां गंगा विश्व के कल्याण के लिए इस धरती पर अवतरित हुई। अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि गंगा माता का पूजन मात्र ही नहीं बल्कि उनकी स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है। हमें मां गंगा की स्वच्छता के लिए कार्य करते रहना चाहिए। प्रदीप पाल ने कहा कि दुग्धाभिषेक कर सभी के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह चंधोक, चंदन, रामगोपाल पराशर, पप्पू कश्यप, बबली , पूनम, राखी, सुरेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
![]()
