रुद्रप्रयाग। मिशन शिक्षण संवाद जनपद इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा चतुर्थ शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी, छात्रवृति वितरण, बाल रत्न एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में हुए सम्मान समारोह में 25 छात्र छात्राओं को बालरत्न सम्मान, 10 छात्रों को राजीव नवोदय विद्यालय में चयनित होने तथा 10 छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रत्येक को एक हजार की छात्रवृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 15 शिक्षकों को शिक्षा उन्नयन में बेहतर कार्य करने पर उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पीएस जगवाण ने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद द्वारा किये जा रहे कार्य बहुत सराहनीय हैं। मिशन शिक्षण संवाद ने चुनौतीपूर्ण समय में भी श्रेष्ठ कार्य किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीईओ विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व मिशन शिक्षण संवाद के मंडल प्रभारी माधवसिंह नेगी द्वारा मिशन शिक्षण संवाद की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षक गिरीश बेंजवाल, हेमन्त चौकियाल, सुधांशु बेंजवाल, गिरीश बड़ोनी ने अपने संबोधन में मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा छात्र हित में किये जा रहे नवाचारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुये मिशन कर्मयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी नन्दा चन्द्रा एवं डॉ. गीता नौटियाल द्वारा मिशन शिक्षण संवाद के स्वयं सेवियों के साथ भविष्य में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से कमल बिष्ट, हेमन्त कुमार चौकियाल एवं माधव सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर सेनि शिक्षक दुर्गा भट्ट, शूरवीर भारती, राज मोहन रावत, दिगम्बर राणा, पुरुषोत्तम भट्ट, प्रेम सिंह रावत, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों सहित जनपद के मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News