अल्मोड़ा। देवभूमि शतरंज संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन उत्तराखंड शतरंज प्रतियोगिता का 22 मई से 27 मई 2023 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजन किया गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र शतरंज खिलाड़ी सौम्य पटियाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 09 में से 04 मैच में जीत दर्ज की और 02 मैच ड्रा रहे। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। जिसे 01 जून 2023 को जारी कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही अंडर 1599 रेटिंग वर्ग में सौम्य पटियाल ने 20वां स्थान प्राप्त किया। जिसके साथ ही वह फीडे रेटिंग प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा जिले के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। सौम्य पटियाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं उनके परिजनों में खुशी की लहर है। सौम्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। शतरंज कोच संतोष कुमार ने कहा कि सौम्य ने एक बड़ी ने उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता देवभूमि शतरंज संघ के द्वारा पूर्व शतरंज संघ के उत्तराखंड अध्यक्ष स्व. धीरज सिंह रघुवंशी की स्मृति में आयोजित की गई थी। जिसमें देश- विदेश के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News