यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो

सौरभ द्विवेदी (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपथ हरिद्वार ~24 अप्रैल ,नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रैसवार्ता के दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को अधिक अधिकार देने की बात की गयी है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पर पूरी तरह तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सामाजिक विभाजन का प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यकों को केंद्र में रखकर नीति और योजनाएं बनाने की बात की गयी है। मदन कौशिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर वातावरण बनाना चाहती है।

कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपनी घोषणाओं को किस प्रकार लागू करेगी। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का आधार क्या होगा।

क्या धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या उसकी नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाने वाला है। भाजपा इसे जनता के बीच ले जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा भारी अंतर से हरिद्वार लोकसभा सीट जीत रही है। प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News