यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो

जनपथ हरिद्वार ~आज भेल रानीपुर विधानसभा में भाजपा के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का भैरव मंदिर धीरवाली ज्वालापुर से जटवाड़ा पुल तक भव्य रोड शो हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगह जगह पर घरों से निकल-निकल कर बच्चों, माताओं – बहनो, बुजुर्गों, व्यापारियों एवं जनता जनार्दन के द्वारा पुष्प वर्षा कर ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, “इस बार चार सौ पार”आसमान भेदी नारे लगाकर विपक्ष को बताया है कि आप समय और पैसा व्यर्थ ना करे ।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं ज्वालापुर के सम्मानित व्यापारी एवम नागरिकों के स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं और सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
रोड शो में रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ,जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,जिला महामंत्री आशु चौधरी ,आशुतोष शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष ,पार्षद और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
