यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो 20.03.2024

जनपथ हरिद्वार ~राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतपुर बहादराबाद की शारीरिक शिक्षा अध्यापिका तथे एथलीट कविता देवी ने केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक क्रीडा बोर्ड (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार) द्वारा जी.के.के राजा बाजार सामुदायिक केन्द्र, नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वेट लिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग तथा सर्वश्रेष्ठ शरीर स्वस्थ चैंपियनशिप 2023 के अंतर्गत 69 किलोग्राम वजन भार वर्ग की पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का रजत पदक जीत कर एक बार फिर देश में पंचपुरी का नाम रोशन किया है।

कविता ने इस स्पर्धा में कुल 342 किलो वजन उठा कर इस चैम्पियनशिप का अब तक का यह पहला रजत पदक उत्तराखण्ड की झोली में डाला है। कविता ने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी आशीष मंडारी के साथ-साथ अपनी‌ महिला प्रशिक्षक व सात अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता संगीता राणा को दिया है, जिन्होंने अपने पाँव में गम्भीर चोट के बावजूद उन्हें बहुत कम समय में उन्हें इस चैम्पियनशिप के लिये तैयार किया, बल्कि, तीन दिन तक लगातार उनके साथ रह कर मेरी जीत में मेरी हर तरह से मदद की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News