विकासनगर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में एकत्र होकर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपने का भारत बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने स्व. पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक थे। आज जिस डिजिटल इंडिया की बात होती है, उसकी नींव रखने वाले राजीव गांधी ही थे। कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राष्ट्र के शहीद और उनके परिवार राष्ट्र की धरोहर होते हैं। लेकिन इन दिनों शहीदों का बार-बार अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया की राजीव गांधी कि दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने श्रीलंका में शांति सेना भेजकर वहां चल रहे अलग तमिल राष्ट्र बनाने के आंदोलन के विरूद्ध स्टैंड लिया। कहा कि उन्होंन राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिया यह निर्णय लिया। इसी वजह से उनको अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी।
पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि आज देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान सरकार दुर्भावना से ग्रस्त होकर पूर्व प्रधानमंत्री के परिजनों की सुरक्षा को छीन रही है। जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कभी भी राजनीति में दुर्भावना को जगह नहीं दी, उन्होंने शुचितापूर्ण राजनीति को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। इस दौरान शहर अध्यक्ष कितेश जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, हाकम सिंह, भुवन पंत, बीना चौहान, पिंकी रावत, आशीष पुंडीर आदि मौजूद रहे।
![]()
