रुड़की। कल्कि पीठाधीश्वर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने दावा किया कि कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता विकास त्यागी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को गुटबाजी से ऊपर उठकर कार्यकर्ता के सम्मान को समझना होगा। कार्यकर्ताओ का सम्मान ही पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों को गांव और गली-गली में पहचान दिलाने का कार्य करता है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों को कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत से बहुत बड़ा झटका लगा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News