न्यूज टेबलेट यश हरिद्वार

दिल्ली भारत मंडपम् (दिल्ली) में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय सत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने राजनैतिक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां देश ने सभी क्षेत्रों में बुलंदियों को छुआ है वहीं विश्व में भारत ने शक्तिशाली राष्ट्र रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रस्ताव का समर्थन करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने कहा कि श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जहां आर्थिक रूप से बडी छलांग लगाई है वहीं महिला कल्याण के लिए आजाद भारत में सबसे ज्यादा काम करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में महिलाओं के मन मस्तिष्क में अपना स्थान बनाया है। प्रस्ताव का समर्थन करते हैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर का निर्माण तथा प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए आदरणीय मोदी जी का धन्यवाद करते हुए इसे एक नये युग की शुरुआत बताया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News