पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घर-घर बताने का संकल्प लिया। रविवार को नगर के खड़कोट स्थित पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीवन कापडी के अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किसानों को समृद्ध व खुशहाल बनाने में केंद्र व राज्य सरकार कई नीतियां लागू कर रही है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब व्यक्ति के लिए समर्पित है। सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना लागू कर रही है। अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेंद्र परिहार,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष गेहराज पाण्डे ने बैठक में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान दीपक चुफाल, मुन्ना सिंह धामी, भरत सिंह, रमेश पाण्डे, दीपा तिवारी, प्रयाग पाण्डे, कृष्ण मणि भट्ट, खीम सिंह, फकीर सिंह,केशव भंडारी, चंद्रशेखर पाटनी, उमेद सिंह धामी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News