देवेश वर्मा हरिद्वार उत्तराखंड@

हरिद्वार। पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता और हरिद्वार तहसीलदार रेखा आर्य के बीच शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के बीच हुआ विवाद शासन तक पहुंच गया है।कुछ भाजपाइयों ने पूरा मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है।उधर राजस्वकर्मी भी मामले को लेकर उद्वेलित हैं।

यह पूरा मामला फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी और मुख्य सचिव से मुलाकात करने की तैयारी में है।

शनिवार को हरिद्वार में कई जगहों पर वीआईपी कार्यक्रम थे। कनखल क्षेत्र में एक कार्यक्रम स्थल पर हरिद्वार तहसीलदार रेखा आर्य की डयूटी भी लगी थी। आरोप है कि महिला प्रशासनिक अधिकारी जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, पहले से वहां मौजूद पूर्व विधायक लक्सर ने उनसे सबके सामने अभद्रता भरे लहजे में बात की। अचानक से ऐसे व्यवहार से महिला अधिकारी असहज हो गई। खुद को अपमानित महसूस कर वह कार में जाकर रो पड़ी। यह मामला हरिद्वार जिला प्रशासन में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला अधिकारी के पति क्योंकि पुलिस एएसपी अधिकारी हैं, इसलिए राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस में भी इसको लेकर नाराजगी है।

उधर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने पूरे मामले को बात का बतंगड़ बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News